संधि किसे कहते है?

जब दो समान वर्णो के मेल से जो विकार/बदलाव उत्पन्न होता है, उस बदलाव को ही संधि (Sandhi) कहते है | संधि शब्द का निर्माण सम् + धि शब्द से हुआ है, जिसका शाब्दिक अर्थ मेल या जोड़ होता है |

संधि की परिभाषा?

जब दो निकटवर्ती वर्णो के परस्पर मेल से जो विकार/परिवर्तन होता है, उसे संधि (Sandhi) कहते है |

संधि के प्रकार?

Sandhi Ke Bhed की बात की जाए, तो संधि के 3 प्रकार होते है |- 1. स्वर संधि (Swar Sandhi) 2. व्यंजन संधि (Vyanjan Sandhi) 3. विसर्ग संधि (Visarg Sandhi)

दीर्घ संधि का उदाहरण क्या है?

दीर्घ संधि के उदाहरण निम्न है- धर्म + अर्थ = धर्मार्थ, विद्या + आलय = विद्यालय, स्व+आधीन =स्वाधीन आदि |

विद्यालय में संधि कौन-सी है?

विद्यालय में स्वर संधि (Swar Sandhi) है |  

संधियों के 3 प्रकार क्या है?

संधियों के 3 प्रकार निम्न है |-1. स्वर संधि, 2. व्यंजन संधि, 3. विसर्ग संधि | 

स्वर संधि किसे कहते है?

जब दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार (परिवर्तन) को ही स्वर संधि (Swar Sandhi) कहते है |

स्वर संधि के भेद?

 5 प्रकार के होते है, 1. दीर्घ संधि  2. गुण संधि  3. वृद्धि संधि  4. यण संधि  5. अयादि संधि |

व्यंजन संधि किसे कहते है? 

व्यंजन का व्यंजन से अथवा किसी स्वर से मेल होने पर जो परिवर्तन होता है उसे व्यंजन संधि (Vyanjan Sandhi) कहते हैं। 

विसर्ग संधि किसे कहते है?

विसर्ग (:) के बाद स्वर या व्यंजन आने पर विसर्ग में जो विकार उत्पन्न होता है उसे ही विसर्ग-संधि (Visarg Sandhi) कहते हैं। 

संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारे में अधिक जानें के लिए आप heystudies.com पर या निचे दिए लिंक पर क्लिक कर के भी पढ़ सकते है।