ICSE Board क्या होता है, और ICSE बोर्ड की पूरी जानकारी वो भी हिंदी में | –

5/5 - (18 votes)

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात करेंगे | कि ICSE Board क्या होता है, और ICSE Board की पूरी जानकारी वो भी हिंदी में | हमारे देश में राष्टीय स्तर पर 2 बोर्ड है, पहला CBSE Board ( Central Board of Secondary Education ) और दूसरा ICSE Board- Indian Certificate of Secondary Education | ICSE Board हमारे देश के एक बहुत ही अच्छा और प्रसिद्ध बोर्ड है |

इस बोर्ड को CISCE के द्वारा चलाया जाता है, यानि कि इस बोर्ड की सभी परीक्षाओं का आयोजन CISCE के द्वारा किया जाता है | सभी बोर्ड थोड़े अलग-अलग होते है | किसी बोर्ड का पढ़ाने का तरीका अलग होता है, किसी बोर्ड का सिलेबस अलग होता है | लेकिन सभी बोर्ड का उद्देश्यं एक ही होता है, शिक्षा का प्रसार करना | और बच्चो के अच्छे करियर के निर्माण में उनकी सहायता करना |

ICSE Board की परीक्षा कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी के लिए आयोजित की जाती है | सभी माता-पिता के लिए यह चुनाव करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है | कि वो अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कौन से बोर्ड का चुनाव करे | अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हो तो, आप UP Board को भी चुन सकते हो, या आप CBSE Board को भी चुन सकते हो, या आप ICSE बोर्ड को भी चुन सकते हो | में आज आपको ICSE Board के बारे में बताऊंगा, कि आईसीएसई बोर्ड कैसा है, कितना अच्छा है | 

ICSE Board kya hai (आईसीएसई बोर्ड क्या है)?

ICSE Board kya hai (आईसीएसई बोर्ड क्या है)?
heystudies.com

ICSE बोर्ड हमारे भारत देश का बहुत ही अच्छा और प्रसिद्ध बोर्ड है, यह बोर्ड एक प्राइवेट बोर्ड है | जो कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी के लिए परीक्षा आयोजित करता है | 1986 में इसे कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी के परीक्षा का आयोजन करने के लिए मान्यता प्राप्त हुई | लेकिन ICSE बोर्ड सिर्फ इंग्लिश में ही परीक्षा आयोजित करता है | आईसीएसई बोर्ड बाकि बोर्ड से एकदम अलग है | हमारे भारत देश में वैसे आपको CBSE स्कूल देखने को ज्यादा मिलेंगे |

लेकिन ICSE बोर्ड भी बहुत ही अच्छा और बढ़िया बोर्ड है, ICSE Board का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है | ICSE Board अपनी सभी परीक्षाओं का आयोजन CISCE – Council for The Indian School Certificate Examination के अधीन करता है | अगर आपको भी अपने बच्चे के अच्छे करियर का निर्माण करना है, तो आप अपने बच्चे के लिए आईसीएसई बोर्ड का चुनाव कर सकते है | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

ICSE Board की Full-Form क्या है | –

अब आप यह तो समझ ही गए होंगे, कि ICSE Board कैसा है | और कितना अच्छा बोर्ड है | लेकिन कई बच्चो के मन में एक सवाल आता है, कि ICSE Board की Full Form क्या होती है | यानि कि ICSE बोर्ड का पूरा नाम क्या है | तो में आज उन बच्चो को उनके इस सवाल का जवाब दे रहा हूँ | ICSE Board का पूरा नाम- Indian Certificate of Secondary Education ( भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र ) है | यह बोर्ड CISCE – Council for The Indian School Certificate Examination के अंतर्गत अपनी सभी परीक्षाओं को कराता है | 

ICSE Board History ( इतिहास ) क्या है | –

हमारे भारत देश का आईसीएसई बोर्ड बहुत ही प्रसिद्ध और एक प्राइवेट शैक्षिक बोर्ड है | इस बोर्ड की स्थापना 1956 में हुई थी | इस बोर्ड की स्थापना Anglo Indian Education के उद्देश्य से की गयी थी | 1986 की नई शिक्षा निति के अनुसार ICSE बोर्ड को सरकार की मान्यता प्राप्त हुई है |

ICSE बोर्ड के मुख्यालय की बात की जाये | तो ICSE बोर्ड का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है | आईसीएसई बोर्ड से जुड़े हुए, सभी स्कूल ICSE के सिलेबस को ही फॉलो करते है | ICSE द्वारा सभी परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित की जाती है | 

ICSE Board के फायदे क्या है | –

अब आप ICSE के बारें में बहुत कुछ समझ गए होंगे, कि ICSE बोर्ड क्या है, इसका इतिहास क्या है | आइये अब हम बात करते है, ICSE बोर्ड के क्या फायदे है | 

  • ICSE बोर्ड हमारे भारत देश का एक बहुत ही अच्छा और प्रसिद्ध बोर्ड है | 
  • ICSE बोर्ड सभी मुख्य विषयों पर ज्यादा ध्यान देता है | 
  • ICSE Board की सभी परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा में आयोजित होती है, जिससे बच्चे को अंग्रेजी विषय का अच्छा ज्ञान हो जाता है | 
  • ICSE Board में बच्चा अपनी रूचि के अनुसार विषय का चुनाव करके अपने लिए अच्छे विषय का सिलेबस तैयार कर सकता है | 
  • ICSE Board में पढ़ाई सिर्फ इंग्लिश भाषा में ही होती है, इसलिए जो माता-पिता अपने बच्चे को इंग्लिश भाषा का अच्छे से ज्ञान देना चाहते है | उनके लिए ICSE  Board बहुत ही अच्छा है | 
  • ICSE Board उन बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा और बढ़िया है, जो IELTS और TOEFL की परीक्षा की तैयारी कर रहे है | क्युकी इस परीक्षा में इंग्लिश विषय पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है | और ICSE Board में आपकी पढ़ाई पूरी इंग्लिश भाषा में ही होती है | 

ICSE Board और CBSE Board में क्या अंतर है | –

  • अगर आप ICSE Board से अपनी पढ़ाई करते हो, तो वहां आपको केवल इंग्लिश भाषा में ही पढ़ाया जाता है, जबकि अगर आप CBSE Board से पढ़ते हो, तो आपको वहां हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में पढ़ाया जाता है | 
  • अगर आप ICSE Board से पढ़ाई करते हो, तो वहां आपके भाषाएँ, आपकी चित्रकला आदि प्रैक्टिकल चीज़ो पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जबकि अगर आप CBSE Board से पढ़ाई करते हो, तो वहां आपके थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है | 
  • ICSE Board एक स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा है, जबकि CBSE Board एक शैक्षिक Board है | 
  • ICSE Board के स्कूल में बच्चो की संख्या थोड़ी कम होती है, जिस वजह से टीचर सभी बच्चों की बात सुन पाती है | और उन्हें पढ़ा पाती है | 
  • ICSE बोर्ड में बच्चो के संग नई-नई एक्टिविटी करके वहां के शिक्षक बच्चो की स्किल्स को बाहर निकालते है, और उन्हें अच्छा करते है | 
  • नई-नई एक्टिविटी से बच्चा पढ़ाई के तनाव से बाहर निकल आता है, और उसका दिमाग फ्रेश भी हो जाता है | 
  • ICSE Board बाकि Board से थोड़ा महँगा होता है | 
  • ICSE बोर्ड में लिखवाने से ज्यादा प्रैक्टिकल कराया जाता है | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

भारत के प्रसिद्ध और सबसे अच्छे ICSE Board School list | –

अब आप ICSE Board के बारे में सब कुछ जान चुके हो, आप ICSE Board और CBSE Board में अंतर भी समझ गए हो | अब हम बात करते है | भारत के सबसे अच्छे और प्रसिद्ध ICSE Board School List के बारे में | आइये में आपको कुछ स्कूल के नाम बताता हूँ | जो आपको नीचे दिए गए है | 

  1. Good Shepherd International School, Ooty
  2. Mayo College Girls School, Ajmer
  3. Unison World School, Uttarakhand
  4. Welham Girls School, Dehradun
  5. Hopetown Girls School, Dehradun
  6. Sherwood College, Nainital
  7. Ragendra Swarup Public School, Agra
  8. St.Conrad’s Inter College, Agra
  9. Col Brown Cambridge School, Dehradun
  10. Bishop Cotton School, Shimla

Leave a Comment