पटवारी/लेखपाल कैसे बने, पटवारी/लेखपाल बनने की पूरी जानकारी –

5/5 - (1 vote)

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात करेंगे | पटवारी/लेखपाल कैसे बने (patwari/lekhpal kaise bane), पटवारी/लेखपाल बनने की पूरी जानकारी आज हम इस Blog में जानेंगे | आजकल सभी बच्चो को और उनके माता – पिता का ख्वाब होता है | कि उनका बच्चा सरकारी नौकरी करें | और सरकारी नौकरी पाकर अपना करियर बनाएं | लेकिन यह तो आप जानते ही है | कि आजकल सरकारी नौकरी पाना कितना मुश्किल है |

सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पढ़ती है और खूब तैयारी करनी पड़ती है | अगर आपका और आपके माता-पिता का सपना है, कि आप सरकारी नौकरी करें | तो आज में आपको एक बहुत ही अच्छी सरकारी नौकरी के बारें में बताऊंगा | जिसके लिए कई सारे उमीदवार हर वर्ष आवेदन करते है | लेकिन जो ज्यादा मेहनत करता है, वो ही इस नौकरी को पा सकता है | इस नौकरी के पद का नाम पटवारी जिसे लेखपाल भी कहते है |

यह राजस्व विभाग का अधिकारी होता है | यह ज्यादातर गावों में होते है | कई बार कई गावों के सिर्फ 1 ही पटवारी होते है | एक पटवारी का पद सरकारी पद होता है | इसलिए इस पद को पाने के लिए आपको खूब अच्छे से पढ़ाई और मेहनत करनी पड़ेगी | तभी आप इस पद को पा सकते है | अगर आप पटवारी/लेखपाल बनना चाहते है, तो आज में आपको बताऊंगा | कि आप कैसे पटवारी/लेखपाल बन सकते हो और ये सरकारी पद पा सकते हो | इस पद की सभी जानकारी आज में इस Blog में आपको दूंगा | जिससे आपको पटवारी/लेखपाल बनने में आसानी होंगी | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

पटवारी/लेखपाल क्या होते है (patwari/lekhpal kya hai)? –

पटवारी/लेखपाल क्या होते है (patwari/lekhpal kya hai)?
heystudies.com

पटवारी का पद जिसे लेखपाल भी कहते है, यह पद बहुत ही अच्छा और बढ़िया पद है | यह एक राजस्व विभाग के अधिकारी का पद होता है | यह पद एक सरकारी पद है, इसलिए इस पद को पाना आसान नहीं है | इस पद को पाने के लिए आपको खूब जमकर मेहनत करनी होंगी | तब जाकर आप पटवारी/लेखपाल बन सकते हो | यह पद बहुत ही सम्मानजनक पद होता है |

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) का कार्य होता है | अपने क्षेत्र की जमीन के स्वामित्व का पूरा रिकॉर्ड रखना, क्षेत्र की सभी भूमि और जमींन के नामांकन का हस्तांतरण करना, आय प्रमाण पत्र और जति प्रमाण पट बनाना, क्षेत्र की सभी भूमि और जमींन के नक़्शे का रिकॉर्ड रखना | आदि कार्य पटवारी/लेखपाल द्वारा किये जाते है | 

पटवारी/लेखपाल के कार्य क्या-क्या होते है | – 

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) एक राजस्व विभाग का अधिकारी होता है | यह पद एक सरकारी पद होता है | यह पद ज्यादातर सिर्फ गांव में ही होता है | एक पटवारी के अंतर्गत कई बार एक ही गांव होता है, तो कई बार एक से अधिक गांव होते है | पटवारी के कुछ कार्य होते है, आइये में आपको पटवारी/लेखपाल के सभी कार्यो को बताता हूँ | 

  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, अपने अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र की भूमि व जमीन के नक़्शे का रिकॉर्ड तैयार करें | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, कि वह जानकारी रखे | कि कौन सी जमीन अभी बेची गयी है और कौन सी अभी खरीदी गई है | इसका पूरा रिकॉर्ड रखना | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जमीन के नामांकन का हस्तांतरण करना | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, किसी भी आने वाली भूमि आपदा की जानकारी सरकार को दे | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, अपने अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लोगो के आय प्रमाण पत्र और जति प्रमाण पत्र बनवाएं | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, कि उसके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बुजर्ग, विधवा  और विकलांग व्यक्ति की वो पेंशन शुरू कराये | 
  • फसल बीमा आदि के सभी दावों को मंजूर करवाने में पटवारी/लेखपाल ही मदद करता है | 
  • पटवारी/लेखपाल का कार्य होता है, कि जिन लोगो ने नई जमीन ख़रीदी है | उनका नाम लिखकर पुराने जमीन के मालिक का नाम हटा दे | 

आदि कई कार्य पटवारी/लेखपाल द्वारा किये जाते है | 

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं है | –

अब आप समझ गए होंगे, कि पटवारी का पद कितना दायित्व वाला होता है | पटवारी का पद सरकारी पद क साथ-साथ बहुत ही दायित्व से भरा होता है | इसलिए इस पद के उमीदवार का चयन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है | जो उस उमीदवार में होनी आवश्यक है, जो पटवारी/लेखपाल बनना चाहता है | अगर आप में वो सभी योग्यताएं है, तो आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हो | और इसकी परीक्षा में सम्मलित हो सकते हो | 

  • पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से कक्षा 12 वी पास करनी आवश्यक है | 
  • पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से अपनी Graduation ( स्नातक ) कम्पलीट करनी आवश्यक है | 
  • पटवारी/लेखपाल बनने के लिए उमीदवार को ( RS -CIT ) का कंप्यूटर डिप्लोमा किया हो और आपको बेसिक कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए | 
  • पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिक से अधिक आपकी आयु 38 वर्ष होनी चाहिए | 
  • SC/ST/OBC के लिए आयु वर्ग में कुछ विशेष छूट भी प्रदान की जाती है | 
  • आपको पटवारी/लेखपाल बनने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए | 

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) कैसे बने?

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) कैसे बने?
heystudies.com

अगर आप भी पटवारी यानि कि लेखपाल बनना चाहते है, तो आज में आपको बताऊंगा | कि आपको पटवारी/लेखपाल बनने के लिए क्या-क्या करना होगा | आइये अब हम बात करते है, कि आपको पटवारी/लेखपाल बनने के लिए क्या-क्या करना होंगा | यह सभी बातें में आज आपको बताऊंगा | 

1. कक्षा 12 वी पास करें | –

पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से कक्षा 12 वी पास करनी आवश्यक है | वो भी अच्छे अंको के साथ | 

2. अपनी Graduation ( स्नातक ) कम्पलीट करे | –

पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या यूनिवर्सिटी से अपनी Graduation ( स्नातक ) किसी भी स्ट्रीम से पास करनी जरूरी है | 

3. आप Computer कोर्स करें | –

पटवारी/लेखपाल बनने के लिए आपको Basic Computer का ज्ञान होना आवश्यक है | इसलिए आपको कंप्यूटर कोर्स करना आवश्यक है | अगर आपको कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है, तो आप पटवारी/लेखपाल नहीं बन सकते हो | आप कंप्यूटर कोर्स को Graduation ( स्नातक ) के साथ भी कर सकते हो | जैसे आप अपनी  Graduation ( स्नातक ) किसी कंप्यूटर कोर्स से करते हो, तो आपको अलग से कोर्स करने की आवश्यकता नहीं होती है | जैसे आप BCA, B.Sc Computer Science आदि कोर्स को भी कर सकते हो | 

4. पटवारी/लेखपाल की परीक्षा के लिए आवेदन करें | –

पटवारी/लेखपाल की परीक्षा के लिए आपको पहले आवदेन करना होगा, इसके लिए आपको पटवारी/लेखपाल की परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पटवारी/लेखपाल के पद की परीक्षा के लिए आवेदन करना होंगा | 

5. पटवारी/लेखपाल के पद के लिए परीक्षा दे | –

जब आप पटवारी/लेखपाल के पद के परीक्षा के लिए आवेदन कर देते है, तो उसके बाद आपकी परीक्षा होती है | आपकी यह परीक्षा लिखित होती है, जो 5 भागो में बटी होती है | सामान्य ज्ञान, पंचायती राज, गणित एवं रीजनिंग, हिंदी, कंप्यूटर के विषय से आपसे प्रश्न पूछे जाते है | यह परीक्षा आपकी 100 अंक की होती है | और यह परीक्षा बहुविकल्पीय परीक्षा होती है | इस परीक्षा को पूरा करने की समय अवधि मात्र 2 घंटे होती है | 

इस परीक्षा के बाद राजस्व विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जो उमीदवार ज्यादा अच्छा पेपर करते है | उनका नाम लिस्ट में आ जाता है | और वो पटवारी/लेखपाल बन जाते है 

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) की परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है | –

पटवारी/लेखपाल (patwari/lekhpal) की परीक्षा लिखित होती है | इसमें सिर्फ 1 पेपर होता है, जो 5 अलग-अलग भागों में बटा होता है | यह परीक्षा बहुविकल्पीय परीक्षा होती है | इस परीक्षा को पूरा करने का समय मात्र 2 घंटे होता है | जो उमीदवार इस परीक्षा को क्लियर कर लेते है, उन उमीदवारो को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है | आइये अब हम इसके विषय, प्रश्न की संख्या और अंक के बारें में बात करते है |


विषय                                                   प्रश्नो की संख्या                                       अंक 


 Hindi ( हिंदी )                                                      20                                                     20 


Computer ( कंप्यूटर )                                          20                                                     20 


General Knowledge ( सामान्य ज्ञान )                  20                                                     20 


Panchayat ( पंचायतीराज )                                   20                                                     20 


Math ( गणित )                                                      20                                                     20 


   Total ( कुल )                                                       100                                                   100 


यहपटवारी/लेखपाल की एग्जाम पैटर्न है, इस एग्जाम पैटर्न में राज्यों के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है | 

पटवारी/लेखपाल की परीक्षा का सिलेबस क्या है | –

आइये अब हम जानते है, पटवारी/लेखपाल की परीक्षा का सिलेबस क्या है | क्युकी आपको इसकी परीक्षा को क्लियर करने के लिए इस परीक्षा का सिलेबस पता होना जरूरी है | 

1. Hindi ( हिंदी ) – पटवारी/लेखपाल की परीक्षा के हिंदी विषय से संधि, क्रिया, वाक्यांश, त्रुटि का पता लगाना आदि प्रश्न पूछे जायेंगे | 

2. Computer ( कंप्यूटर ) – इस परीक्षा को देने के लिए आपको बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है | इस परीक्षा में आपसे कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते है | 

3. Panchayat ( पंचायत ) – इस परीक्षा में इस विषय से पंचायतीराज की शुरुवात कब हुई, इसके अनुच्छेद क्या है | 

4. Math ( गणित ) – पटवारी की परीक्षा के लिए आपको गणित विषय का अच्छा – खासा ज्ञान होना चाहिए, इस परीक्षा के लिए आपको गणित का ज्ञान होना चाहिए | 

5. General Knowledge – पटवारी की परीक्षा के लिए आपको सामान्य ज्ञान का अच्छा ज्ञान होना चाहिए | सामान्य ज्ञान के अच्छे ज्ञान के लिए आप किताब, अख़बार और सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है | 

 पटवारी/लेखपाल की सैलरी कितनी होती है?

 पटवारी/लेखपाल की सैलरी कितनी होती है?
heystudies.com

पटवारी/लेखपाल का पद बहुत ही अच्छा और एक सरकारी पद होता है | इस पद पर आपको अच्छी – खासी सैलरी मिल जाती है | इस पद पर रहकर आपकी सैलरी 5000 रूपये से लेकर 20000 तक आपको सैलरी मिल सकती है | और इस सैलरी के साथ – साथ कई सारे भत्ते भी मिल जाते है | 

Leave a Comment