O Level Computer Course क्या है, इस कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में | –

Rate this post

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात करेंगे | O Level Computer Course क्या है, इस कोर्स की  पूरी जानकारी हिंदी में | O Level Computer Course एक Diploma Course होता है, इस कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर की सभी बेसिक जानकारी दी जाती है | जिससे आपको कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हो जाता है | यह डिप्लोमा कोर्स 1 वर्ष की अवधि का होता है, यानि कि इस कोर्स को आप 1 वर्ष में पूरा कर सकते हो | इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वी पास करनी होंगी, वरना कोई आईटीआई डिप्लोमा कोर्स के बाद भी आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हो |

इस कोर्स में एडमिशन हर वर्ष 2 बार होता है | यानि कि किसी वजह से आप एक बार एडमिशन नहीं ले पाते हो, तो आप 6 महीने के बाद दुबारा एडमिशन ले सकते हो | यह कंप्यूटर कोर्स NIELIT – National Institute of Electronics & Information Technology ( राष्टीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सुचना प्रोधोगिकी संस्थान ) द्वारा कराया जाता है | आज हम आपको O Level Computer Course क्या है, और इस कोर्स की पूरी जानकारी क्या है, हिंदी में बतायेंगे | 

O Level Computer Course kya hai (ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है)?

O Level Computer Course क्या है?
heystudies.com

 O Level Computer Course एक Diploma Course होता है, इस कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर की सभी बेसिक जानकारी दी जाती है | यह डिप्लोमा कोर्स 1 वर्ष की अवधि का होता है, यानि कि इस कोर्स को आप 1 वर्ष में पूरा कर सकते हो | इस कोर्स में एडमिशन हर वर्ष 2 बार होता है | पहला जनवरी के महीने में और दूसरा जुलाई के महीने में | यानि कि किसी वजह से आप एक बार एडमिशन नहीं ले पाते है, तो आप 6 महीने के बाद दुबारा एडमिशन ले सकते हो |

इस कंप्यूटर कोर्स को NIELIT- National Institute of Electronics & Information Technology (राष्टीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सुचना प्रोधोगिकी संस्थान) द्वारा कराया जाता है | अगर आप इस कोर्स को करना चाहते हो, तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वी पास करनी होंगी, वरना कोई आईटीआई डिप्लोमा कोर्स के बाद भी आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हो | इस कोर्स को करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है | जिसे O Level Computer Cource सर्टिफिकेट कहाँ जाता है | 

Note- offical website NIELIT- National Institute of Electronics & Information Technology (https://student.nielit.gov.in/)

O Level Computer Course की Full-Form क्या होती है | –

कई बच्चो का एक सवाल होता है, कि इस कोर्स का पूरा नाम क्या होता है | आज में उन सभी बच्चो को इस प्रश्न का जवाब दूंगा | O Level Computer Cource का पूरा नाम Ordinary Level Computer Cource होता है | इस कोर्स की मान्यता किसी यूनिवर्सिटी से किये गए CS डिप्लोमा के बराबर होती है | यह कोर्स 2 सेमेस्टर में होता है, और एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, यानि कि आपके दोनों सेमेस्टर पुरे 1 वर्ष में पुरे होते है | इन दोनों सेमेस्टर के बाद उमीदवार को एक प्रोजेक्ट और एक प्रैक्टिकल देना होता है | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

O Level Computer Course के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | –

O Level Computer Course के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
heystudies.com

O Level Computer Cource में एडमिशन के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वी पास करनी होंगी, वरना कोई आईटीआई डिप्लोमा कोर्स के बाद भी आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हो | इस कोर्स की मान्यता किसी यूनिवर्सिटी से किये गए CS डिप्लोमा के बराबर होती है |

आपका यह कोर्स 1 वर्ष की अवधि का होता है | अगर आपभी O Level Computer Cource करना चाहते हो, तो आपको इस डिप्लोमा कोर्स को करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होंगा, ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप फॉलो करने होंगे | जो में आपको अभी बता रहा हूँ | 

  • सबसे पहले आपको अपने Search Engen पर Student NIELIT की वेबसाइट को सर्च करना है | और वेबसाइट पर क्लिक करना है | 
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होमपेज खुल जायेंगा, आपको वही साइड में थोड़ा-सा नीचे जाके Apply Online का ऑप्शन मिल जायेंगा | उस पर आपको क्लिक करना है | 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएंगे, जिस पर सभी कोर्स की लिस्ट होंगी | आपको वहां O Level Computer Cource को चुनना है और उस पर क्लिक करना है | 
  • अब आपके सामने कुछ निर्देश आयेंगे, आप उन सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पद ले | फिर आपको I Agree to Proceed पर क्लिक करना है | 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेंगा, जिस पर आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म होंगा | 
  • अब आपको अपने फॉर्म में पूछी जाने वाली सभी जानकारी को बिलकुल सहीं-सहीं भरना है, और मांगे जाने वाले सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना है | 
  • अब आपको अपने फॉर्म को पूरा दुबारा से चेक करके सबमिट करना है | 

O Level Computer Cource Registration Form में पूछी जाने वाली कुछ मुख्य जानकारी | –

अब आपको पता चल ही गया है, कि O Level Computer Cource रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरा जाता है, अब में आपको बताता हूँ | कि आपसे इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में क्या-क्या जानकारी मांगी जाती है | 

  • आपका नाम क्या है 
  • आपके माता-पिता का नाम क्या है 
  • आपकी जन्मतिथि क्या है 
  • आपका लिंग क्या है | 
  • आपका वर्ग क्या है | 
  • आपका विवाह हो चूका है या नहीं | 
  • आपका कौन सा धर्म है | 
  • आपकी शैक्षिक योग्यता विवरण क्या है 
  • आपके कुछ जरूरी मुख्य दस्तावेज ( Docouments ) 
  • आपका स्थाई पता 
  • आपका मोबाइल नंबर 

आदि कई सारी जानकारी आपसे इस फॉर्म को भरते समय मांगी जाती है | 

O Level Computer Course की Fees कितनी होती है | –

O Level Computer Cource वैसे आप किसी भी संस्थान से भी कर सकते हो, और आप ऑनलाइन भी इस कोर्स को कर सकते हो | अगर आप इस कोर्स को किसी संस्थान से करते हो, तो आपको संस्थान में इस कोर्स की फीस कम से कम 15-20 हज़ार रुपये देनी होंगी |

साथ में आपको इसमें छात्रवृति ( Scholarship ) भी मिल जाती है, लेकिन अगर आप इस कोर्स को ऑनलाइन करते हो, तो आपको इस कोर्स की कम से कम आधी फीस देनी होंगी | यानि की 7-10 हज़ार रुपये तक आपको इस कोर्स की फीस देनी होंगी | और इन छात्रों को छात्रवृति (Scholarship) भी नहीं मिलती है | आप इस कोर्स को कैसे भी कर सकते हो | 

Note- O Level full detalis (https://www.nielit.gov.in/delhi/content/o%E2%80%99-level-it)

O Level Computer Course का सिलेबस हिंदी में | –

O Level Computer Cource के बारे में आप समझ गए होंगे, कि O Level Computer Cource कैसा है | और यह कोर्स करियर के हिसाब से कितना अच्छा और बढ़िया है | और यह कोर्स 1 वर्ष की अवधि का होता है, इस कोर्स में आपके 2 सेमेस्टर होते है | प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है |

आइये अब हम बात करते है, इस कोर्स के सिलेबस की | वो भी सेमेस्टर वाइज 

First Semester ( प्रथम सेमेस्टर ) –

  • M1-R4- IT Tools and Business Systems
  • M2-R4- Internet Technology and Web Design 

Second Semester ( द्वितीय सेमेस्टर ) –

  • M3-R4- Programming and Problem Solving Through ‘C’ Language
  • M4.1-R4- Application of .NET Technology
  • M4.2-R4- Introduction to Multimedia

Practical and Project –

  • PR-1- Practical Based on The Theory Papers of The Syllabus 
  • PJ- Project Work

O Level Computer Course की परीक्षा कैसे होती है | –

अब आप समझ गए होंगे, कि O Level Computer Cource क्या होता है | और यह कितना अच्छा होता है | इस कोर्स का सिलेबस आदि बाते आप जान चुके हो. अब हम जानेनेगे की O Level Computer Cource की परीक्षा कैसे होती है, इसकी परीक्षा की जानकारी | O Level Computer Cource की कुल 4 परीक्षाएं होती है | प्रत्येक परीक्षा के 2 भाग होते है | दोनों भाग की परीक्षा कुछ इस प्रकार होती है | 

भाग 1 – इस भाग की परीक्षा आपकी 40 अंक की होती है, जिसे आपको 1 घंटे में पूरा करना होता है | इस परीक्षा में आपसे 40 प्रश्न पूछे जाते है, जिसका उत्तर आपको OMR शीट पर देना होता है | इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए आपको कम से कम 50% अंक लाने आवश्यक है | यानि कि इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए आपको 40 अंक में से कम से कम 20 अंक लाने आवश्यक है | 

भाग 2 – इस भाग की परीक्षा में आपसे 60 प्रश्न पूछे जाते है, 1 प्रश्न 1 अंक का होता है | इसलिए आपकी यह परीक्षा 60 अंक की होती है | इस परीक्षा के उतर आपको सफ़ेद शीट पर देना होता है | इस परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है | इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए भी आपको कम से कम 50% अंक लाने अनिवार्य है | यानि कि इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए आपको 60 अंक में से कम से कम 30 अंक लाने आवश्यक है | 

जब आप O Level Computer Cource की चारों परीक्षाओं को क्लियर कर लोंगे | तभी आप इसके प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हो | इसकी प्रैक्टिकल परीक्षा भी 2 भागों में होती है | पहले भाग में आपसे 80 अंक के सवाल पूछे जाते है, जिन्हे आपको कंप्यूटर पर ही हल करना होता है | और दूसरे भाग में आपसे 20 अंक के सवाल पूछे जाते है,  इसमें आपका साक्षात्कार ( Viva ) होता है | आपके दोनों भाग कुल मिलाकर 100 अंक के होते है, यानि कि आपकी यह प्रैक्टिकल परीक्षा 100 अंक की होती है | 

O Level Computer Course करने के क्या फायदे है | –

अब आप O Level Computer Cource के बारे में बहुत कुछ जान गए हो, और आप यह भी जान गए हो | कि यह कोर्स कितना अच्छा और बढ़िया है | और इस कोर्स से आप कितनी आसानी से अपने अच्छे करियर का निर्माण कर सकते हो | क्युकी जब आप कही भी जॉब के लिए जाते हो, तो वहां आपसे पूछा जाता है, कि आपको कंप्यूटर का ज्ञान है अथवा नहीं | 

तो इसलिए अगर आपके पास वहां O Level Computer Cource का सर्टिफिकेट होंगा | तो आपको आसानी से अच्छी जॉब मिल जायेंगी | यह कोर्स को करने के आपको बहुत फायदे है, आइये में आपको इस कोर्स को करने के कुछ मुख्य फायदे बताता हूँ | 

  • अगर आप किसी सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हो, तो वहां आपसे कंप्यूटर डिप्लोमा माँगा जा सकता है | क्युकी आजकल कंप्यूटर सभी क्षेत्र में है | और सभी व्यक्तियों को कप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है | वहां आपके काम आपका O Level Computer Cource का सर्टिफिकेट आयेंगा | 
  • अगर आप किसी भी ऐसे क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हो, जहाँ कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है | तो आपको वहां जॉब के लिए अप्लाई करते समय O Level Computer Cource के सर्टिफिकेट की आवश्यकता होंगी | 
  • अगर कोई डिप्लोमा या एडवांस्ड डिप्लोमा की वैकेन्सी निकलती है, तो वहां पर भी O Level Computer Cource डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकता है | 

O Level Computer Cource के बाद आप कौन-कौन सी जॉब कर सकते हो | 

O Level Computer Cource के बाद आप कौन-कौन सी जॉब कर सकते हो |
heystudies.com

O Level Computer Cource करने के बाद आप कंप्यूटर फील्ड में आसानी से अपने करियर का निर्माण कर सकते हो | आप उन नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हो, जिनके लिए कोई कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है | आइये में आपको कुछ जॉब के नाम बताता हूँ, जिन्हे आप O Level Computer Cource करने के बाद कर सकते हो | 

  • कंप्यूटर ऑपरेटर 
  • प्रोग्रामर असिस्टेंट 
  • वेब डिज़ाइनर 
  • जूनियर प्रोग्रामर 
  • आईटी लैब असिस्टेंट 
  • शिक्षण सहायक 
  • कार्यक्रम सहायक 
  • ईडीपी सहायक 

यह कुछ जॉब है, जिन्हे आप O Level Computer Cource करने के बाद कर सकते हो | और भी कई सारी ऐसी जॉब है, जो आप O Level Computer Cource को करके आसानी से कर सकते हो | 

Leave a Comment