BANK में PO कैसे बन सकते है, BANK में PO बनने की पूरी जानकारी हिंदी में | –

Rate this post

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात करेंगे | Bank PO Kaise Bane, BANK PO क्या है, और BANK में PO बनने की पूरी जानकारी हिंदी में | आजकल हर एक व्यक्ति एक अच्छी जॉब पाना चाहता है, लेकिन अच्छी जॉब पाना आसान नहीं है | अगर आपका भी सपना है, एक अच्छी और सरकारी जॉब पाने का | तो आज में आपको बताऊंगा, एक अच्छी और सरकारी जॉब के बारे में | अगर आपका सपना है, कि आप बैंकिंग फील्ड में अपना एक अच्छा करियर बनाना चाहते हो |

तो आज में आपको बैंकिंग फील्ड की एक बहुत ही अच्छी और बढ़िया जॉब के बारे में बताता हूँ | जिससे आप अपने अच्छे करियर का निर्माण कर सकते हो | क्युकी हर वर्ष बैंकिंग फील्ड में कई पदों पर भर्ती निकलती रहती है | और उन पद में एक BANK PO का पद भी होता है | यह पद बैंकिंग क्षेत्र में बहुत ही अच्छा पद माना जाता है | अगर आप भी बैंक में BANK PO बनना चाहते हो, तो जुड़े रहिए हमारे साथ | हम आपको BANK PO कैसे बने के बारे में पूरी जानकारी दूँगा | 

BANK PO क्या है?

BANK PO क्या है
heystudies.com

कई लोगों का सवाल होता है, कि BANK PO की Full Form क्या है | BANK PO को Probationary Officer कहते है | यह पद बैंक के सबसे अच्छे पद में से एक है | और यह एक सरकारी पद होता है | यह पद बैंक के Junior Manager या Assistant Manager के पद के बराबर होता है | यह पद पाने का कई लोगों का सपना होता है |

लेकिन कोई भी इतनी आसानी से इस पद को प्राप्त नहीं कर सकता है | इस पद को प्राप्त करने के लिए आपको खूब कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर आप BANK PO बन सकते हो | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

BANK PO के पद के लिए योग्यताये और आयु सीमा क्या है | –

BANK PO पद के लिए हर वर्ष भर्ती निकलती रहती है | लेकिन इस पद के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित है, जो आपमें होनी आवश्यक है | इसी प्रकार इस पद के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है | आपमें इसकी सभी योग्यताएं और इसकी आयु सीमा होनी चाहिए | तभी आप इस पद को प्राप्त कर सकते हो | आइये अब हम उन योग्यताओं और आयु सीमा को जानते है | 

  • आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या यूनिवर्सिटी से अपनी Graduation ( स्नातक ) कम्पलीट करनी होंगी | 
  • आपको अपनी Graduation ( स्नातक ) कम से कम 50% अंको के साथ पूरी करनी होंगी | 
  • BANK PO पद के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और आपकी अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए | 
  • OBC और SC/ST उम्मीदवारों को इस आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाती है | 
  • अगर आप OBC उमीदवार हो, तो आपको इस आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है, यानि कि आपकी अधिकतम आयु 33 वर्ष तक हो सकती है | 
  • अगर आप SC/ST उमीदवार हो, तो आपको इस आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है, यानि कि आपकी अधिकतम आयु 35 वर्ष तक हो सकती है | 

BANK PO कैसे बने (Bank PO Kaise Bane)?-

अगर आपका भी सपना बैंकिंग फील्ड में करियर बनाने का है | तो आप बैंकिंग फील्ड में BANK PO बन सकते हो | यह पद बैंकिंग फील्ड का बहुत ही अच्छा और सम्मानजनक पद है | अगर आपभी BANK में BANK PO बनना चाहते हो, तो उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या यूनिवर्सिटी से अपनी Graduation (स्नातक) कम्पलीट करनी होंगी |

वो भी आपको अपनी Graduation ( स्नातक ) कम से कम 50% अंको के साथ पूरी करनी होंगी | और बाकि योग्तयताएँ भी मैंने इस पद की ऊपर बता दी है | अगर आप में वो सब योग्यताएं है, तो आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हो | अगर आपको BANK PO बनना है, तो आपको BANK PO की परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को और सिलेबस को समझना होंगा | तभी आप इसकी परीक्षा को क्लियर कर पाओंगे | आपको इसकी परीक्षा 3 चरणों में देनी होती है | 

1. Preliminary Exam ( प्रारंभिक परीक्षा )

2. Mains Exam ( मुख्य परीक्षा )

3. Interview ( साक्षात्कार )

जब आप इन तीनो चरणों को क्लियर कर लेते हो, तब जाकर आप BANK PO बन पाते हो | आइये तीनो चरणों के बारे में अच्छे से समझते है, और इसकी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को भी समझते है | 

BANK PO परीक्षा की जानकारी और एग्जाम पैटर्न | –

BANK PO परीक्षा की जानकारी और एग्जाम पैटर्न
heystudies.com

BANK PO की परीक्षा 3 चरणों में होती है, पहले और दूसरे चरण में आपकी लिखित परीक्षा होती है और तीसरे चरण में आपका इंटरव्यू होता है | आइये अब हम इसके तीनो चरणों की जानकारी जानते है और इसके एग्जाम पैटर्न को समझते है | जिससे आपको यह परीक्षा देने में आसानी होंगी | और आप आसानी से इस परीक्षा को क्लियर कर पाओंगे | 

1. Preliminary Exam ( प्रारंभिक परीक्षा ) –

यह BANK PO बनने का पहला चरण यानि कि परीक्षा होती है, इस परीक्षा को क्लियर कर पाना आसान नहीं है | लेकिन अगर आप खूब मेहनत करोंगे, तो इस परीक्षा को आप आसानी से क्लियर कर पाओंगे | इस परीक्षा में उन सभी उम्मीदवारों को सम्मलित किया जाता है, जिन्होंने BANK PO पद के लिए अप्लाई किया है | इस परीक्षा में आपसे 100 प्रश्न पूछे जाते है, जिसमे से English विषय से आपसे 30 प्रश्न पूछे जाते है और Quantitative Aptitude से 35 प्रश्न पूछे जाते है और Reasoning Ability से भी आपसे 35 प्रश्न पूछे जाते है |

यानि की इन तीनो विषयो से आपको कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है | यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन की होती है | यह परीक्षा आपकी 100 अंको की ही होती है | इस परीक्षा को आपको 1 घंटे में पूरा करना होता है | जो उमीदवार इस परीक्षा को क्लियर कर लेते है | उन्हें अगले पड़ाव, यानि कि Mains Exam मुख्य परीक्षा के लिए भेज दिया जाता है | 

2. Mains Exam ( मुख्य परीक्षा ) –

यह परीक्षा BANK PO पद का दूसरा चरण है, इस परीक्षा में सम्मलित होने के लिए आपको पहला चरण यानि कि प्रारंभिक परीक्षा को क्लियर करना होता है, तभी आप इस परीक्षा को दे सकते हो | BANK PO बनने के लिए यह परीक्षा बहुत ही मुख्य होती है, इसलिए इस परीक्षा को मुख्य परीक्षा कहते है | इस परीक्षा में आपके 5 पेपर होते है, जो 2 भागो में होते है | पहले भाग में आपके 4 पेपर होते है, यह आपके चारों पेपर 200 अंक के होते है, इस चारों परीक्षा में आपसे कुल 155 प्रश्न पूछे जाते है | और इन चारों परीक्षाओं को करने के लिए आपको 3 घंटे दिए जाते है |

इन चारों परीक्षाओं की समय सीमा, प्रश्नो की संख्या, उनके अंक सब अलग- अलग होते है | जैसे –

  1. Reasoning & Computer Aptitude विषय से आपसे 45 प्रश्न पूछे जाते है, और आपकी यह परीक्षा 60 अंक की होती है, और आपको इस परीक्षा को करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है |
  2. Data Analysis & Interpretation विषय से आपसे 35 प्रश्न पूछे जाते है, और आपकी यह परीक्षा 60 अंक की होती है, और आपको इस परीक्षा को करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है |
  3. General Economy & Banking Awareness विषय से आपसे 40 प्रश्न पूछे जाते है, और आपकी यह परीक्षा 40 अंक की होती है, और आपको इस परीक्षा को करने के लिए 35 मिनट का समय दिया जाता है |
  4. English Language विषय से आपसे 35 प्रश्न पूछे जाते है, और आपकी यह परीक्षा 40 अंक की होती है, और आपको इस परीक्षा को करने के लिए 40 मिनट का समय दिया जाता है |

यह इस परीक्षा का दूसरा भाग होता है, इसमें आपका 1 पेपर होता है जिसमे आपसे अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध से सम्बंधित केवल 2 प्रश्न पूछे जाते है | यह परीक्षा आपकी 25 अंक की होती है | और आपको इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है | 

इन परीक्षाओं में आपकी Negative Marking होती है, यानि कि आपके एक गलत जवाब पर आपके कुछ अंक काट लिए जाते है | इसलिए जिस भी प्रश्न का आपको जवाब सही से नहीं पता, उस प्रश्न को आप छोड़ दो | तुका लगाने की कोशिश न करें | 

3. Interview ( साक्षात्कार ) –

यह BANK PO बनने का तीसरा और आखिरी चरण होता है | इस चरण तक पहुंचने के लिए आपको मुख्य परीक्षा को क्लियर करना होता है | इस चरण तक बहुत कम ही उमीदवार पहुंच पाते है, जो उमीदवार खूब अच्छे से मेहनत करते है | और उन्हें इस परीक्षा की अच्छी जानकारी होती है | वो ही उमीदवार इस परीक्षा को क्लियर कर पाते है |

इस परीक्षा में आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाते है, जिसके आपको अच्छे से और सही-सही उत्तर देना होता है | तभी आप इस चरण को क्लियर कर पाते हो | जो उमीदवार इस चरण में अच्छा प्रदर्शन करता है, उसका सिलेक्शन हो जाता है | और वो BANK PO बन जाता है | 

BANK PO का सिलेबस | –

इस परीक्षा का सिलेबस भी बाकि बैंको में भर्ती करने वाली परीक्षा जैसा होता है | इस परीक्षा पैटर्न को तो आप समझ गए होंगे, अब हम बात करते है | इस परीक्षा के सिलेबस की | इस परीक्षा का सिलेबस ज्यादा कठिन नहीं होता है, बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होती है, तभी आप इस परीक्षा को क्लियर कर पाते हो | और BANK PO बन पाते हो | 

1. English Language –

इस परीक्षा को पार करने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए | जैसे – Sentence Correction, शब्दावली, सामान्य अंग्रेजी, Spelling Section आदि | 

2. Current Affairs –

Current Affairs में भारतीय और अंतर्राष्टीय अर्थव्यवस्था, बैंक के नियम, खेलो का ज्ञान, भारतीय सविधान, भारत का इतिहास आदि करंट अफेयर्स का ज्ञान आपको होना चाहिए | 

3. Computer –

इस परीक्षा में आपसे कंप्यूटर से जुडी हुई कई बाते पूछी जाती है, जैसे कंप्यूटर बेसिक, कंप्यूटर इतिहास, MS WORD, MS OFFICE हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर आदि टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है | 

4. Quantitative Aptitude –

इसमें आपसे गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है, जैसे साधारण ब्याज, प्रतिशत, समय दुरी, लाभ – हानि आदि विषयों से आपसे प्रश्न पूछे जाते है | 

BANK PO की तैयारी कैसे करें | –

अगर आप भी BANK PO बनना चाहते हो, और आप भी BANK PO की तैयारी कर रहे हो | तो आज में आपको BANK PO बनने की तैयारी कैसे करें के बारें में बताता हूँ | जिससे आपको अच्छी तैयारी हो जाएँगी | 

  • सर्वप्रथम आपको BANK PO की पूरी जानकारी जान लेनी चाहिए, हमारी इस पोस्ट पर आपको BANK PO की पूरी जानकारी मिल जाएँगी | 
  • आप अपना एक अच्छा सा टाइम टेबल बना ले, जिसमे आप अपने कमजोर विषय को ज्यादा समय दे | जिससे आपकी उस विषय पर अच्छी पकड़ बन संके | 
  • करंट अफेयर्स जानने के लिए अख़बार, पत्रिका पढ़े और आप करंट अफेयर्स जानने के लिए सोशल मीडिया जैसे गूगल, यूट्यूब, फेसबुक आदि का भी सहारा ले सकते हो | 
  • आप कमजोर विषय के लिए कोचिंग सेण्टर भी ज्वाइन कर सकते हो | 
  • BANK PO परीक्षा के लिए कम से कम 4 वर्ष पुराने पेपर ढूंढ ले, जिससे आपको पता चल जायेंगा | कि पेपर कैसे आयेंगा | 
  • आप अपने सभी डाउट को इंटरनेट के सहारे से दूर करों | 
  • सभी विषयों की अच्छे से तैयारी करों | 
  • टाइम टेबल को अच्छे से फॉलो करें | 
  • खूब जमकर मेहनत करो, क्युकी मेहनत करके ही आप सफलता को पा सकते हो | 

BANK PO की सैलरी कितनी होती है | –

BANK PO की सैलरी कितनी होती है
heystudies.com

अब आप BANK PO पद के बारे में सब जान गए होंगे, अब हम बात करते है | BANK PO की सैलरी कितनी होती है | क्युकी किसी भी पद की सैलरी जानना उमीदवार के लिए बहुत ही जरूरी होता है, जिससे उमीदवार अंदाज़ा लगा संके | कि वो इतनी सैलरी में अपनी जरूरते पूरी कर पायेंगा या नहीं | वैसे सरकारी बैंको में PO की अच्छी खासी सैलरी होती है |

आप इस पद पर कम से कम 50-55 हज़ार रुपए प्रतिमाह कमा सकते हो | और यह सैलरी आपके अनुभव और बैंक के अनुसार बदलती रहती है | और इसमें आपको महगांई भत्ता आदि भत्ते भी मिलते है | इसमें आप IBPS PO बन सकते हो, SBI PO भी बन सकते हो | और अपने अच्छे और उज्जवल करियर को भी बना सकते हो | 

Leave a Comment