CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स क्या है, इस कोर्स से जुडी पूरी जानकारी क्या है | –

5/5 - (4 votes)

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स क्या है, इस कोर्स से जुडी पूरी जानकारी क्या है | CCC क्या है, CCC की फुल फॉर्म क्या है, CCC ऑनलाइन टेस्ट क्या है, CCC का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, CCC का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें, CCC का सिलेबस क्या है, CCC के फायदे क्या है | CCC की फीस कितनी है, CCC कितनी अवधि का कोर्स है |

CCC कोर्स को क्लियर करने के लिए कितने अंक चाहियें, CCC कोर्स को कैसे करें आदि सभी जानकारी इस कोर्स से जुडी आज हम जानेंगे | CCC एक कंप्यूटर कोर्स है, कोर्स को करके आपको कंप्यूटर के सभी बेसिक बातों का अच्छा खासा ज्ञान हो जाता है | कई बच्चे चाहते है, कि वो कोई अच्छा सा कंप्यूटर कोर्स करें | पर उन्हें समझ नहीं आता, कि वो कौन सा कोर्स करें, वो विद्यार्थी जो कंप्यूटर चलाना सीखना चाहते है |

कंप्यूटर की सभी बेसिक बातों को जानना चाहते है | वो व्यक्ति इस कंप्यूटर कोर्स को कर सकते है | यह एक अच्छा और सरकारी संस्था द्वारा चलाया जा रहा कंप्यूटर कोर्स है | इस संस्था का नाम NIELIT- National Institute Of Electronic & Information Technology (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोधोगिकी संस्थान) है | अब आप यह तो समझ ही गए होंगे, कि यह कंप्यूटर कोर्स कितना अच्छा है और सर्कार द्वारा मान्यता प्राप्त भी है | 

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स क्या है (Triple C course kya hai)?

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स क्या है?
heystudies.com

CCC कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स है, जिसमे आपको कंप्यूटर से संबंधित सभी ज्ञान दिया जाता है | यह कोर्स सरकारी संस्थान द्वारा चलाया जाता है | इस संस्थान का नाम NIELIT है | यह एक सरकारी संसथान द्वारा चलाया जाने वाला डिप्लोमा कोर्स है | इसलिए यह सर्कार द्वारा मान्यता प्राप्त भी है | इस कोर्स को करके आपको ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है |

उस परीक्षा के बाद आपको इस कोर्स का सर्टिफिकेट दिया जाता है | इस संस्था द्वारा और भी कई कोर्स कराएं जाते है, जैसे – ACC, BCC, CCC+, CCC, ECC आदि कोर्स कराएं जाते है | इस कोर्स को करके आपको कंप्यूटर की सभी बेसिक जानकारी हो जायेंगी | जिससे आपको कंप्यूटर जॉब मिलने में आसानी होंगी | 

Note :- अगर आप जाना चाहते है |

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स की Full Form क्या है | –

अब आपको ये तो पता चल ही गया है, कि CCC कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स है, जिस कोर्स को करके आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी को हासिल कर सकते हो | अब हम जानते है, इस कोर्स की Full Form क्या है | CCC कोर्स की Full Form- Course on Computer Concepts है | इस कोर्स को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा कराया जाता है | इस कोर्स को करने के बाद आप इस कोर्स के सर्टिफिकेट की सहायता से जॉब भी पा सकते हो | 

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स कैसे करें?

अब आप CCC कोर्स के बारें में समझ गए होंगे, कि CCC कोर्स क्या है, CCC कोर्स की Full Form क्या है, अब हम जानते है, कि इस कोर्स को कैसे करें | अगर आप भी CCC कोर्स को करना चाहते है, और कंप्यूटर का ज्ञान पाना चाहते है | तो आप इस कोर्स में एडमिशन 2 प्रकार से ले सकते हो |

 पहला आप इस कोर्स में  डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हो | इसमें आपको NIELIT के ऑफिस में जाना है, और अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है | और उसके साथ कुछ फीस आपको देनी है | उसके बाद आप NIELIT के सेंटर से ही कंप्यूटर कोर्स को सीखना है | जब आपका कोर्स पूरा हो जायेंगा | उसके बाद आपको वही CCC कोर्स की परीक्षा भी देनी होंगी | और उसी सेंटर से ही आपको आपका रिजल्ट यानि प्रमाणपत्र दिया जायेंगा | 

दूसरा तरीका यह है, कि आपको CCC कोर्स की वेबसाइट पर जाना है | वहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है | और रजिस्ट्रेशन के साथ आपको फीस भी जमा करनी होती है | आपको रजिस्ट्रेशन के समय ही चुनना होता है, कि आप किस सहर में और किस महीने में इसकी परीक्षा देना चाहते है | यह चुनने की आपको छूट होती है |

CCC कोर्स की परीक्षा हर महीने 10 तारीख से पहले आयोजित की जाती है | आप जिस भी शहर में और जिस भी महीने में यह परीक्षा देना चाहते है | वह पहले ही चुन ले | आपकी परीक्षा समय से पहले ही आपकी ईमेल आईडी पर आपका एडमिट कार्ड और आपके परीक्षा का टाइम टेबल आ जायेंगे | आपकी परीक्षा के तक़रीबन 1 महीने बाद आपका रिजल्ट भी आ जायेंगा | 

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स की अवधि कितनी होती है | –

जो बच्चे इस कोर्स को करके अपने अच्छे करियर का निर्माण करना चाहते है, उन बच्चो को इस कोर्स की पूरी जानकारी होना आवश्यक है | में आपको इस कोर्स की पूरी जानकारी दूँगा | जिससे आपको ये कोर्स करने में बहुत आसानी होंगी | जो बच्चे इस कोर्स को करना चाहते है, उन बच्चों के मन में यह सवाल जरूर उठता है, कि इस कोर्स को पूरा करने की समय अवधि क्या है |

उन बच्चो के सवाल का जवाब है, कि इस कोर्स को पूरा करने की अवधि 80 घंटे होती है | इस कोर्स में आपकी 25 घंटे की थ्योरी होती है, 5 घंटे की आपकी ट्यूटोरिअल्स और 50 घंटे की आपका प्रैक्टिकल होता है | इस कोर्स में आपको प्रैक्टिकल ज्यादा सिखाया जाता है | 

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स की फीस कितनी होती है | –

अब आप CCC कोर्स के बारें में समझ गए होंगे, कि CCC कोर्स क्या होता है, CCC कोर्स कैसे करें, CCC कोर्स की अवधि कितनी है | आदि बातें अब हम जानेंगे, कि इस कोर्स की फीस कितनी होती है | इस कोर्स को आप ऑनलाइन भी कर सकते हो और किसी संस्थान से भी कर सकते हो | इस कोर्स की फीस वैसे 500 रुपये तक है | और यह फीस एक अनुमान है, कुछ संसथान में यह फीस और भी अधिक हो सकती है | तथा कुछ में कम भी हो सकती है | 

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स ऑनलाइन एग्जाम कैसे होता है?

CCC ( ट्रिपल C ) कोर्स ऑनलाइन एग्जाम कैसे होता है?
heystudies.com

CCC कोर्स एक बहुत ही अच्छा और बढ़िया कोर्स है, इस कोर्स को करके आप अपने अच्छे और बढ़िया करियर का निर्माण कर सकते हो | यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, और यह परीक्षा आपकी ऑनलाइन होती है | इस परीक्षा में आपसे 100 ओब्जक्टीवे टाइप प्रश्न पूछे जाते है | जो आपको सिर्फ डेढ़ घंटे यानि कि 90 मिनट में पुरे करने होते है |

इस परीक्षा में आपसे सामान्य कंप्यूटर ज्ञान और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है | इसकी परीक्षा भी ऑनलाइन ही होती है, जब आप अपनी इस परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर एग्जाम सेंटर पर पहुंचोगे | तब वहाँ आपको ऑनलाइन परीक्षा के लिए एक कंप्यूटर दिया जायेंगा | इस कंप्यूटर में आपकी ऑनलाइन परीक्षा की वेबसाइट होंगी |

इस वेबसाइट पर आपको अपने रोल नंबर की सहायता से लॉग इन करना है | और उसके बाद आपसे इस परीक्षा के प्रश्न पूछे जायेंगे | जिसके आपको सही-सही उत्तर देने होंगे | इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए आपको 100 अंक में से 50 अंक लाने अनिवार्य है |

इस परीक्षा में आपके जितने अच्छे नंबर आयेंगे, आपको उतने अच्छा ग्रेड मिलेंगा | अगर आप इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हो, तो आपको इस परीक्षा की तैयारी के लिए बाजार में किताबे मिल जाएँगी | इन किताबो में आपको पुराने पेपर भी मिल जायेंगे | आप अगर किसी इंस्टिट्यूट से इस कोर्स को करते हो, तो आप इंस्टिट्यूट की सहायता से नोट्स बना सकते है | 

Leave a Comment