DTP पब्लिशिंग क्या है, DTP operator कैसे बने, इसके कार्य आदि इसकी पूरी जानकारी | –

5/5 - (10 votes)

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है, आज हम बात करेंगे | DTP कोर्स क्या है, DTP operator कैसे बने, DTP के क्या-क्या कार्य होते है | आदि इसकी पूरी जानकारी आज हम जानेंगे | यह कोर्स एक डिजिटल कोर्स है | इस कोर्स में आपको प्रिंटिंग प्रकाशन के बारे में सभी जानकारी दी जाती है | और आपको इस कोर्स में प्रिंटिंग और प्रकाशन के बारे में सब सिखाया जाता है | DTP का पूरा नाम- Desktop Publishing है | पहले जब DTP नहीं था, तब कंप्यूटर का प्रयोग टेक्स्ट प्रोसेसिंग के लिए किया जाता था | DTP का विकास डेस्कटॉप पब्लिकेशन के लिए किया गया है | लेकिन अब उन्हें प्रिंट मीडिया और प्रकाशन की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जा रहा है |

डेस्कटॉप पब्लिशिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग अब Books, Catalog, Greeting card, Docouments, Visiting Card, Newspaper, Marriage Invitation Card आदि को प्रिंट करने के लिए किया जा रहा है | आजकल सभी लोग अपने अच्छे करियर की कामना करते है, इसलिए में आज आप को डेस्कटॉप पब्लिशिंग के बारे में पूरी जानकारी दूंगा | इसके कौन-कौन से सॉफ्टवेयर है | और डेस्कटॉप पब्लिशिंग ओपेरटर कैसे बने | आदि में आज आपको इसकी पूरी जानकारी दूंगा | यह क्षेत्र एक डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र है | और इस क्षेत्र में करियर बहुत ही अच्छा है | 

DTP क्या होता है | –

DTP को डेस्कटॉप पब्लिशिंग कहतें है | यह प्रिंटिंग और प्रकाशन की नई टेक्नोलॉजी है | इसके द्वारा कुछ सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर की मदद से ग्राफ़िक का निर्माण किया जाता है | और इसकी मदद से Books, Catalog, Greeting card, Docouments, Visiting Card, Newspaper, Marriage Invitation Card आदि की छपाई की जाती है | DTP जो प्रकाशन की नई तकनीक है, इसका निर्माण James Davis द्वारा किया गया था |

इसका निर्माण सन 1983 में में किया गया था | इसमें टाइपिंग करके पेज को Compose करके उस पेज को लेज़र प्रिंटिंग द्वारा प्रिंट किया जाता है | और अब इसके द्वारा ही Books, Catalog, Greeting card, Docouments, Visiting Card, Newspaper, Marriage Invitation Card आदि को छापा जाता है | और अब इस आधुनिक तकनीक की सहायता से स्कैनर की मदद से फोटो को भी भी आसानी से  छापा जा सकता है | DTP की सहायता से ही प्रूफ रीडिंग का कार्य स्पेल चेकर के सहायता से किया जा सकता है |

DTP की मदद से आप छोटे या बड़े दोनों प्रकार के बिज़नेस आसानी से अपने घर बैठे अपने पर्सनल कंप्यूटर पर टाइपिंग करकर और प्रिंट करकर, बहुत ही कम लगत में कर सकते है | DTP का पूरा नाम है- Desktop Publishing है, जिसका अर्थ कुछ इस प्रकार है | Desktop में Desk का अर्थ- टेबल यानि कि मेज से है, और Top का अर्थ ऊपर से है | यानि कि Desktop का अर्थ है- मेज के ऊपर | और Publishing का अर्थ- प्रकाशन यानि की प्रिंटिंग/छपाई से है | इसलिए DTP (Desktop Publishing) का पूरा अर्थ है | मेज के ऊपर रखकर प्रकाशन करना यानि कि मेज के ऊपर कंप्यूटर रखकर कंप्यूटर की सहायता से ही प्रकाशन यानि कि प्रिंटिंग करने से है | 

DTP operator क्या होता है | –

आइये अब हम बात करते है, कि DTP operator क्या होता है | DTP operator वह व्यक्ति होता है | जो DTP सॉफ्टवेयर यूज़ करता है | Newspaper, Greeting Card आदि को लेज़र प्रिंटर द्वारा प्रिंट करते है | यह DTP operator, कंपनी के प्रोडक्ट के प्रचार के लिए भी पर्चे छापते है | इस फील्ड में बहुत ही अच्छा करियर है | क्युकी आजकल रोज़ नई-नई कंपनी खुल रही है और रोज़ नए-नए प्रोडक्ट मार्किट में आ रहे है |

जिनकी जानकारी लीगो तक पहुंचाने के लिए प्रचार की आवश्यकता होती है | इसलिए उनके प्रचार के लिए जो पर्चे बनते है, वो भी एक DTP operator द्वारा ही छापे जाते है | आपको DTP ऑपरेटर बनने के लिए किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से DTP कोर्स करना होगा | DTP ऑपरेटर का कार्य-डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर की सहायता से कई तरह के प्रिंट निकालना होता है | इस फील्ड में बहुत ही अच्छा करियर है | 

DTP operator का कार्य क्या है | –

DTP operator का कार्य बहुत ही अच्छा होता है | इस क्षेत्र में करियर की सम्भावना बहुत ही अधिक होती है | क्युकी आजकल रोज़ नए-नए  प्रोडक्ट बाजार में आ रहे है | और उन प्रोडक्टों का प्रचार करने के लिए कंपनी द्वारा पर्चे छपवाए जाते है, नई कम्पनी खुलने पर कंपनी का Logo, Visiting Card आदि भी DTP operator द्वारा ही छापे जाते है | शादी के कार्ड भी इन्ही के द्वारा छापे जाते है |

अब DTP operator DTP सॉफ्टवेयर की मदद से स्कैनर की सहायता से कहीं भी और कोई भी फोटो को भी Add कर सकते है | और जिस हिसाब से रोज़ नए-नए प्रोडक्ट बाजार में आ रहे है, उनके अनुसार तो इस क्षेत्र में करियर बहुत ही ज्यादा अच्छा है | DTP ऑपरेटर के द्वारा कई कार्य किये जाते है, जो इस प्रकार है | 

  • DTP operator के द्वारा Books, Catalog, Greeting card, Documents, Visiting Card, Newspaper, Marriage Invitation Card आदि डिज़ाइन किये जाते है, और प्रिंट किये जाते है | 
  • DTP operator के द्वारा ग्राफ़िक के शेप और लेआउट तैयार किये जाते है, ग्राफ़िक को आकर्षक करने के लिए उसमे कलर भरना, उसका साइज निश्चित करना, उसके शेप देना आदि | 
  • नई-नई कंपनी के लिए और नए प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन सामग्री तैयार करना | 
  • कई सारे मुख्य दस्तावेजों को स्कैन करना, तथा कई टेक्स्ट और ग्राफ़िक को DTP में लेना | 
  • ग्राफ़िक को प्रिंट करने के लिए अच्छे प्रिंटर से प्रिंट करना | 

DTP operator बनने की क्या योग्यताये है | –

DTP operator का पद बहुत ही बढ़िया और अच्छा होता है | इस पद को पाने के लिए कोई खास योग्यताओं की आवश्यकता नहीं है | लेकिन फिर भी कुछ योग्यताये है,  जो एक DTP operator में होनी आवश्यक है | आइये अब हम बात करते है, कि DTP ऑपरेटर बनने की क्या-क्या योग्यताएं है | 

  1. आपको DTP operator बनने के लिए कम से कम 12 वी कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास करनी होंगी | और अगर आप और भी अधिक शिक्षित है, तो आपको और अच्छी जॉब और सैलरी मिलेंगी |
  2. एक DTP operator बनने के लिए कोई Age निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन आपको कम से कम 18 वर्ष का होना आवश्यक है | और आपको आयु अधिक से अधिक 25-40 वर्ष तक होनी तो चाहिए | 
  3. DTP ऑपरेटर बनने के लिए व्यक्ति को मेहनती होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है | 
  4. DTP ऑपरेटर बनने के लिए व्यक्ति को पुरे मन से काम करना पड़ता है | 
  5. DTP ऑपरेटर को अंग्रेजी, और हिंदी भाषा के ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर का भी अच्छा-खासा ज्ञान होना चाहिए | 

DTP के प्रमुख सॉफ्टवेयर | –

आइये अब हम बात करते है, DTP के प्रमुख सॉफ्टवेयर की जिनकी मदद से आप अच्छे से प्रिंटिंग कर पाएंगे | आइये अब हम बात करते है | 

  1. Adobe photoshop
  2. Adobe Page Maker
  3. Adobe Indesign
  4. Microsoft world
  5. Corel draw
  6. Microsoftware publisher

1. Adobe photoshop– इस सॉफ्टवेयर का उपयोग फोटो को एडिट करने में, ग्राफ़िक डिजाइनिंग के लिए तथा डिजिटल आर्ट्स बनाने के लिए किया जाता है | इस सॉफ्टवेयर की सहायता से आप मोबाइल के फोटो को डाउनलोड करके फोटो को और भी बड़े अच्छे तरीके से एडिट कर सकते है, क्युकी इसमें एडिटिंग के कई सारे टूल्स होते है | इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप वेब डिजाइनिंग भी कर सकते हो | इसके टूल्स की सहयता से आप ग्राफ़िक को वेबसाइट पर भी अपलोड कर सकते है | 

2. Adobe Page Maker– यह सॉफ्टवेयर GUI पर आधारित एक DTP सॉफ्टवेयर है | इसके टूल्स की मदद से आप फोटोज को और टेक्स्ट को रूलर की सहायता से फॉर्मेट कर सकते है | यह सॉफ्टवेयर बहुत ही अच्छा होता है | इस सॉफ्टवेयर का प्रोग्राम PDF को भी स्वीकारता है | इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग खासकर- Visiting Card, Marriage Invitation Card आदि बनाने के लिए किया जाता है | 

3. Adobe Indesign– यह सॉफ्टवेयर एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग और Typesetting Software है | इन सॉफ्टवेयर का प्रयोग पोस्टर, मैगज़ीन, बुक्स, ईबुक, अख़बार आदि की प्रिंटिंग के लिए इस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है | इस सॉफ्टवेयर में बनाये गए फॉर्मेट को आप शेयर भी कर सकते हो, और प्रिंट भी कर सकते है | 

4. Microsoft world– यह एक Text एडिटिंग प्रोग्राम है | इसका प्रयोग text लिखकर उनकी फॉर्मेटिंग के लिए किया जाता है | इसमें text डॉक्यूमेंट्स बनाने के लिए एडवांस टूल्स प्रदान किये जाते है | इस सॉफ्टवेयर की सहायता से Resume, General Docouments आदि बनाये जाते है | 

5. Corel draw– यह सॉफ्टवेयर भी एक ग्राफ़िक डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर है | इसका उपयोग Vector graphic बनाने के लिए किया जाता है | इस सॉफ्टवेयर का उपयोग पर्चे, और बैनर बनाने के लिए किया जाता है | यह सॉफ्टवेयर बहुत ही आसान होता है | 

6. Microsoftware publisher– माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेर है | इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कैलेंडर बनाने, ग्रेटिंग कार्ड बनाने, बिज़नेस कार्ड बनाने आदि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है | 

DTP की सैलरी | –

अब हम बात करते है, कि DTP की सैलरी कितनी होती है | इसमें आपको शुरुवात में सैलरी कम से कम 10 हज़ार प्रतिमाह तक मिलेंगी, और जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे आपकी यह सैलरी 15-17 हज़ार तक हो सकती है | और अगर आप अपना खुद का बिज़नेस खोलते हो, तो आपकी कमाई की कोई लिमिट नहीं है, आप कितना भी कमा सकते है | 

Leave a Comment